कोडरमा
दिनांक 20 जुलाई 2025 को झारखंड प्रशिक्षित पुस्तकालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा स्थित आवास पर झारखंड सरकार की पुस्तकालय समिति की अध्यक्ष, माननीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पुस्तकालय जगत से जुड़े विविध महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई एवं एक विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा गया।
मांग पत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल थे:
1. झारखंड में अन्य राज्यों की भांति सार्वजनिक पुस्तकालय अधिनियम पारित किए जाने की मांग।
2. उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों (विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, तकनीकी संस्थान) में पुस्तकालय कर्मियों की नियुक्ति।
3. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय कर्मियों के पद सृजन एवं उनकी बहाली।
4. जामताड़ा जिले के पंचायत स्तर पर पुस्तकालय संचालन तथा पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा।
5. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत 80 पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया (पत्रांक संख्या 2190, दिनांक 17/05/2023) को शीघ्र पूरा करने की मांग। यह प्रक्रिया पिछले दो वर्षों से लंबित है।

इसके अतिरिक्त पुस्तकालयों की कार्यप्रणाली, नियुक्तियों, संरचना और अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। संघ द्वारा मांग पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए।
माननीय विधायक डॉ. नीरा यादव ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि आगामी मानसून विधानसभा सत्र में इन मांगों को सदन में उठाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में नवनिर्मित सार्वजनिक पुस्तकालयों के निरीक्षण की भी बात कही।
इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य थे:
• विवेक कुमार (दुमका)
• संदीप कुमार चंद्रा (दुमका)
• बलराम प्रसाद (हजारीबाग)
• राजेश कुमार (हजारीबाग)
• निर्मल भंडारी (शिकारीपाड़ा)
• बबलू मंडल (जामताड़ा)
• सूरज कुमार पाल (शिकारीपाड़ा)
• पप्पू कुमार रंजन (गोड्डा)
• धीरज रजक (रानेश्वर)
• सौरभ सिन्हा (दुमका)
इनके साथ-साथ झारखंड के अन्य जिलों के पुस्तकालय संघ के सदस्य प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से उपस्थित रहे।
